शुक्रवार, 20 अगस्त 2010


एक आवाज काफी है , धड़कने रुकने के लिए
उसकी आहट काफी है , मूड बदलने के लिए

---- painting by Raja Ravi verma

शुक्रवार, 21 मई 2010

२२ /५/10



हवाओं के सुरों पर , सिहरन की तरह


गर्म फिजाओं में , ठिठुरन की तरह


सूरज की तपिश में , बर्फीली छुअन सा


दूर कहीं कोएल की , कूक सा

कानों में बजती , बाँसुरी सा

धड़कन में बजती , रागिनी सा

आगोश में भरकर , छूकर जो निकला

कहीं यह रोमांस तो नहीं .......


सोमवार, 10 मई 2010

मदर'स डे 9 may

लबो पे जिसके कभी बद्दुआ नहीं होती

वो माँ है जो कभी खफा नहीं होती

जब भी कश्ती मेरी सैलाब में आ जाती है

माँ दुआ करती हुई ख्वाब में आ जाती है

शुक्रवार, 7 मई 2010

5 May --Vigyan bhawan Delhi


जिन्दगी का फलक ,पेंटिंग बन जाये

रंग भरूँ इसमें खवाबो से

उडान हौसलों से ऊँची हो

पंख मिले अरमानो से .....

मंगलवार, 27 अप्रैल 2010

समय...sands of time..

समय मुट्ठी में बंधी रेत की तरह
फिसल रहा है हाथ से ...
समय बँधा क्यूं नही
रहता कुछ ख़ूबसूरत लम्हो की तरह ...
समय बहता रहता है दरिया की तरह
समय पलट कर नही आता
नही दिखता गुज़रे वक़्त की परछाई
दर्पण में पड़ी लकीरो की तरह ...
-16th-century portrait painted in oil on a poplar panel in Florence by Leonardo da Vinci
--visited Louvre museum Paris in march 2004

शनिवार, 17 अप्रैल 2010

my favourite lines-- by Amrita pritam


चाँद सूरज जिस तरह
एक झील में उतरतें हैं
मैंने तुम्हे देखा नही
कुछ नक्श से उभरते हैं
वायदों को तोड़ती है
एक बार ही ये जिन्दगी
कुछ लोग हें मेरी तरह
फ़िर एतबार करते हें
Harmony - by P N Jha

http://blogvani.com/blogs/blog/16037

मंगलवार, 13 अप्रैल 2010

ख्वाब


रात भर डूबता उग़ता रहा इक
ख्वाब तुम्हारी आंखो से गिरा मेरी पलकों पे
सजा रात भर दूधिया चाँदनी में घुलता रहा एक ख़वाब......
पेड़ों के पीछे-चाँद के साथ साथ-
बादलों के संग ,चलता रहा एक ख़वाब.....
।ओस से गीला ठंड में दुबका,
सपनो की चादर बुनता रहा एक ख़वाब.........

painting by -- Jatin Das