काव्या - KAVYA
शुक्रवार, 13 मई 2011
ओस
वो एक ख्वाब की तरह ,
रात भर पलकों पर सजता है
आँखों के साये चलता है
आँखे खुलते ही ....
ओस की बूंदों सा
दिल में शबनम बन बसता है
Girls at the Piano
, 1892, by Pierre-Auguste Renoir,
Musée d'Orsay
, Paris
मंगलवार, 8 फ़रवरी 2011
Basant - 8th Feb 2010
उसके आने की दस्तक हुई ..
सकुचाया , शरमाया आया बसंत
फूल खिले , मधु झरे
खुशबुओं की आहट , लाया बसंत
अंगना में धूप खिली , बसंती बयार बही
सुधबुध सबकी बिसराया बसंत ....
बुधवार, 2 फ़रवरी 2011
Gulmohar
गुलमोहर
लाल , बैंगनी ,पीला -
हर रंग में खिलता है गुलमोहर
धूप में छाँव की तरह
घने पत्तों के साये में -
शीतल बयार की तरह
पीले खिले फूल
-तुम्हारी मुस्कान की तरह
नीले आसमान के नीचेखिले बैगनी फूल -
किसी याद की तरह
शाखों से लटकते लाल गुलमोहर
-मन की आग की तरह
---painting by M F HUSAIN
गुरुवार, 20 जनवरी 2011
umang
बसन्त की उमंगों में
इन्द्रधनुषी रंगों में
बस तेरा नाम महकता है.............
सावन की फुहरों में
मन वीणा के तारों में
तेरी ही धुन बजती है................
उषा की अरूणाई में
सुनहली चम्पई साँझ में
तुम ही तुम शामिल हो............
मलयज पवन के झोंकों में
महकी मदिर बयार में
तुम्हारें ही अहसास है............
painting by Anjolie Ela Menon.....
गुरुवार, 16 सितंबर 2010
chand
रात भर चाँद चलता रहा
रात का पहरा ढलता रहा
सुबह के आगोश में आने को
चाँद का मन मचलता रहा
सुरमई साँझ से निकला चाँद
बदली की ओट में छुपता रहा
रात का आँचल ढलते ही
सुबह के साये में गुम हुआ
सूने से आकाश में चमके
यूँ पूनम का चाँद ....
यादों में चांदनी उतरती
करीब चला आया चाँद ... "The Frame" by Frida Kahlo
शुक्रवार, 20 अगस्त 2010
एक आवाज काफी है , धड़कने रुकने के लिए
उसकी आहट काफी है , मूड बदलने के लिए
---- painting by Raja Ravi verma
नई पोस्ट
पुराने पोस्ट
मुख्यपृष्ठ
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)